VIRAL VIDEO: महंगी पड़ी आशिकी, सरपंच ने बाल मुंडवाकर खाल खिंचवाई
बिहार के खगड़िया के परबता थाना के खीराडीह पंचायत के एक घर में एक व्यक्ति विजय कुमार कथित अवैध प्रेम प्रसंग के चक्कर में घुस रहा था. इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और सरपंच के हवाले कर दिया. सरपंच ने फैसला सुनाते हुए विजय के बाल मुंडवाए और चेहरे पर चूना व कालिख पोतकर उसकी जमकर पिटाई भी करवाई. घटना की सूचना मिलने के बाद परबता थाना पुलिस विजय को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई. परबता थाना प्रभारी दीपक कुमार का कहना है कि विजय के बयान पर सरपंच और ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. वहीं, विजय ने जिस घर में घुसने का प्रयास किया था, उस घर के लोगों के बयान के आधार पर भी प्राथमिकी दर्ज कर करवाई जा रही है.from Latest News क्राइम News18 हिंदी http://bit.ly/2WywROo
Labels: crime, Latest News क्राइम News18 हिंदी

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home