Wednesday, 1 May 2019

हरिद्वार: तीसरी मंजिल से कूदकर गुजराती प्रेमी ने किया लव स्टोरी का 'द एंड', देखें CCTV

हरिद्वार की एक धर्मशाला में लगे सीसीटीवी में आत्महत्या की ये घटना कैद हुई है. प्रेमी ने गुजरात पुलिस के खौफ से धर्मशाला की तीसरी मंजिल से कूद आत्महत्या कर ली. दरअसल प्रेमी अपनी नाबालिक प्रेमिका और उसकी सहेली को लेकर द्वारिका गुजरात से फरार हुआ और हरिद्वार पहुंच गया. गुजरात पुलिस सर्विलेंस की मदद से उसे ढूंढती हुई हरिद्वार पहुंची और युवक को हिरासत में लेते हुए दोनों युवतियों को ढूंढ निकाला. इससे पहले पुलिस तीनों को गुजरात ले जा पाती युवक ने आश्रम की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं सी ओ सिटी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी http://bit.ly/2US4jh8

Labels: ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home