VIDEO: गया में बदमाशों का आतंक, बीच सड़क पर महिला को धकेल कर झपटा बैग
बिहार के गया में विष्णुपद थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाश एक महिला का बैग झपट कर फरार हो गए. महिला बैंक से 2 लाख रुपये नकाल कर अपनी बेटी के घर जा रही थी. जैसे ही महिला कॉलोनी मोड़ पर उतरी, पीछे से बाइक पर सवार दो युवकों ने उसका बैग झपट लिया जिसके बाद महिला छीना-झपटी में गिर गई. ये पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. महिला का नाम गीता देवी है जो बेलागंज पीएचसी मे कार्यरत है. पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज की गई. दोनों दी बदमाशों के चेहरे हेलमेट और मास्क से ढंके हुए थे. बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2BVkDYt
Labels: crime, Latest News क्राइम News18 हिंदी

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home